Explore

Search

April 20, 2026 7:23 pm

कपासन चौराहा से मानपुरा तक बनेगी 2.5 किमी लंबी सड़क, जाम से मिलेगी मुक्ति, 63 करोड़ रुपए की स्वीकृति

63 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी, पीडब्ल्यूडी 7 दिन में जारी करेगा वर्क ऑर्डर

चित्तौड़गढ़, सलमान। चित्तौड़गढ़ शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव और आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सरकार ने मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया है। कपासन चौराहा से मानपुरा तक बायपास बनने वाली ढ़ाई किलोमीटर लंबी नई सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चूकि हैं। लोक निर्माण विभाग आगामी 7 दिनों में इस सड़क के लिए वर्क ऑर्डर भी जारी करने की तैयारी में हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में इस महत्वपूर्ण लिंक रोड के लिए कुल 63 करोड़ 5 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारी नवीन अग्रवाल के मुताबिक सड़क और पुलिया के लिए 36 करोड़ 63 लाख 48 हजार 407 रुपए की लागत आएगी। शेष राशि भूमि अव्याप्ति और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए होगी। यह केवल एक सामान्य सड़क नहीं होगी, बल्कि शहर के बाहरी हिस्से को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग बनेगा। मुख्य कैरिज वे 10 मीटर चौड़ा होगा। पैदल चलने वालों और दुपहिया वाहनों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर के पेव्ड शोल्डर बनाएं जाएंगे जो डामर सड़क से होंगे। ढ़ाई किलोमीटर लंबी सड़क में बेड़च नदी पर 270 मीटर और गम्भीरी नदी पर 210 मीटर आधुनिक पुलियों का निर्माण होगा। सड़क निर्माण के लिए कुल साढ़े 7 हेक्टेयर भूमि अव्याप्ति की जाएगी जिसमें से साढ़े 4 हेक्टेयर भूमि खातेदारी होगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर