Explore

Search

June 12, 2026 1:59 am

देश-विदेश व राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 11 जून- गुरुवार

अमेरिका ने फिर किए ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को उड़ाने की दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया मजबूत और बुद्धिमान नेता, रूस ने कहा- शिखर पुरुष बने प्रधानमंत्री

1 मोदी बोले- निर्वाचित मोदी का सबसे लंबा कार्यकाल मेरा सौभाग्य, यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि; मोदी 4399 दिन से प्रधानमंत्री, नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

2 नीयत, नीति और निर्णय… पीएम मोदी बोले- 12 सालों में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ

3 पीएम मोदी आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस वर्ष का विषय- ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ है।  बैठक में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल समावेशी मानव विकास के ढांचे पर चर्चा करेंगे

4 कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब देते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां हैं।

5 खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने नारेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया है, जबकि देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसाए रखा है।, “इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। जवाहरलाल नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे। उनके नाम लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का भी रिकॉर्ड है।

6 तीन दिन, तीन बड़ी मुलाकातें: सोनिया-ममता फिर ममता-सोनिया और अब राहुल-अभिषेक, टूटती तृणमूल की घर वापसी की कवायद

7 ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और टीएमसी के संभावित विलय की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि टीएमसी ने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी की बैठक के बाद भी राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं

8 TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान, ममता की करीबी सायोनी भी; अब तक 58 विधायक, 2 राज्यसभा सांसद अलग हुए

9 भारत में बने पहले सी-295 सैन्य विमान ने वडोदरा में सफल पहली परीक्षण उड़ान भरी है। भारतीय वायुसेना ने इसे आत्मनिर्भर भारत और बढ़ती स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता का प्रतीक बताया है। यह विमान 40 विमानों की उस श्रृंखला का हिस्सा है, जो भारत में बनाए जाएंगे और वायुसेना को सौंपे जाएंगे

10 देश के कई शहरों में आज विरोध प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, सोनम वांगचुक पहुंचेंगे पुणे

11 मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने से बौखलाई कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

12 अमेरिका का होर्मुज के पास ऑयल टैंकर पर मिसाइल अटैक, 3 भारतीय लापता, 21 बचाए गए, भारत ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया

13 अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई शहरों में सुने गए तेज धमाके

14 ब्लैक-मनी केस में अनिल अंबानी को हाई कोर्ट से राहत, IT विभाग की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, ₹420 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप था

15 देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश, जबकि दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में मानसून कई नए राज्यों में पहुंच सकता है

16 अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट,आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी शेयर बाजार में गिरावट

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर