Explore

Search

September 23, 2026 10:58 am

पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी हंगामी लाल मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने देशभर में बढ़ते पेपर लीक मामलों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से छात्र अवसाद और आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने को मजबूर हैं। राहुल गांधी के कोटा दौरे का हवाला देते हुए उन्होंने पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे और जिम्मेदार एजेंसियों को निलंबित करने की पुरजोर मांग की है। जिला महामंत्री अहसान पठान ने प्रेस वार्ता बताया कि प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, जिला प्रभारी पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, वरिष्ट नेता करण सिंह सांखला, दिनेश चास्टा, जिला सचिव दिनेश गुर्जर, युवा नेता सागर चौधरी, चक्षु शर्मा, शिल्पन साहू, राजा शेख, खुमेंदर गुर्जर मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर