Explore

Search

July 5, 2026 1:45 am

प्रशासन

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी की जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में सुझाव बैठक ली गई एवं कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के गठन के पश्चात जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया द्वारा नवनियुक्त कार्यकारणी के पदाधिकारी की बैठक लेकर उन्हें जिले के सभी ब्लॉकों की जवाबदारी देने के लिए अपने-अपने सुझाव मांगे। सभी पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए हम हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। आने वाले समय में पंचायत राज व नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। सुझाव बैठक के बाद जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने सभी पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, जिला संगठन महासचिव दिनेश चास्टा, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, उत्सव कुमार भाणावत, गोपाल जाट, पृथ्वीराज गुर्जर, अजय लोट जिला महासचिव मनोज पारख धर्मेंद्र मुंद्रड़ा, निर्मल जैन, नुसरत खान, शिल्पन साहू, भंवर सिंह राणावत, किशन जाट, नरेंद्र सिंह, हीरालाल गुर्जर, रशीद सागर, प्रवक्ता दिनेश गुर्जर, गणपत पुरी गोस्वामी एवं जिला सचिव गोवर्धन आंजना, अबरार मेहंदी, जुगल किशोर धाकड़, नासिर खान, संजय मंडोर, भैरू गुर्जर, शंकर गुर्जर, जीनल सुखवाल, प्रिंस बाबेल, प्रभु रेगर एवं कांग्रेस के अनिल सेटी, चक्षु शर्मा, गोटू अली समेत कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर