चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली बालारड़ा ग्राम पंचायत में सरगर्मी अपने चरम पर है। आगामी 5 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सरपंच पद की उम्मीदवार अंकिता लौहार ने जनसम्पर्क पूरी तरह तेज कर दिया है। कपासन के बालारड़ा ग्राम पंचायत में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बार के चुनाव में मूलभूत मुद्दे सबसे हावी हैं। पंचायत के राजस्व गांवों में आज भी ग्रामीण पेयजल, सीसी सड़कें, रास्तों की स्ट्रीट लाइटें, नालियों और शमशान भूमि के विकास जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उम्मीदवार प्रतिनिधि सोनू लौहार के नेतृत्व में अंकिता लौहार घर-घर जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही हैं। करीब 33 सौ मतदाताओं वाली इस ग्राम पंचायत में इस बार कुल 5 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, जिस तरह से ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क के दौरान समर्थन मिल रहा है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़