Explore

Search

April 21, 2026 8:18 am

सीबीआई करेगी अनीता चौधरी मर्डर केस की जांच, परिवार को 51 लाख की आर्थिक सहायता, धरना समाप्त

जोधपुर. जोधपुर की ब्यूटीशियन अनीता चौधरी (Anita Chaudhri) की हत्या को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध आज समाप्त हो गया. हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में सोमवार को हुए व्यापक धरने के बाद मंगलवार को सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी. मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के साथ ही अनीता चौधरी के परिजनों का धरना भी समाप्त हो गया है. सरकार ने अनीता चौधरी के परिजनों को 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का भी ऐलान किया है.

हनुमान बेनीवाल के जोधपुर पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग धरने में पहुंचे. फिर सरकार की ओर से अधिकारी और ओसियां विधायक ने लोगों से बात करते की, जिसके बाद चार मांगों पर सहमति बनी. RLP के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कल इस धरने में सम्मिलित हुए उसके बाद से ही सरकार और प्रशासन हरकत में आया सरकार के और से प्रतिनिधि के रूप में ओसिया के विधायक भैराराम सियोल इस धरने में रात्रि 3 बजे पहुंचे और उनके साथ जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. रात को 3 बजे मांगों पर सहमति बनी और आज सुबह दोबारा वार्ता हुई वार्ता के बाद चार मांगों पर सहमति बनने के बाद धरनास्थल कुड़ी पहुंचे और धरने की समाप्ति की घोषणा की. इस दौरान आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सीबीआई को इस मामले को सौंपा जाएगा. दूसरा आर्थिक सहायता के रूप में 51 लाख रुपए और संविदा पर नौकरी, इसके अलावा दो अधिकारियों को हटाने जिसमें डीसीपी व SHO को हटाने सहित मांगों पर सहमति बनने के बाद इस घरने की समाप्ति की घोषणा की गई.

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर