Explore

Search

April 21, 2026 4:25 am

विक्षिप्त महिला के लिए वरदान बना स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप, मदद के लिए उठे अनेक हाथ



भदेसर. उपखंड मुख्यालय पर सर्दी की इस ठंडक में लावारिस हालत में एक विक्षिप्त महिला के बीमार होने एवं उसके दोनों पांव में कीड़े पड़ने की जानकारी ग्रुप में आने पर भदेसर थाना अधिकारी मोतीलाल सारण एवं पुलिस स्टाफ, भदेसर 108 के कर्मचारी एवं ग्रामीण जन ने मामले को गंभीरता से लिया. भदेसर गोपी खेड़ा के समीप स्थित जीएसएस के समीप लावारिस हालत में पड़ी उस विक्षिप्त महिला को रात्रि को भदेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर उपस्थित स्टाफ के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार करने के दौरान भी महिला जोर से चिल्ला रही थी परंतु कड़ी मशक्कत करके उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इस महिला को 108 की सहायता से भदेसर सामुदायिक स्वास्थ्य से चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय सांवलिया चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर उसे भर्ती कराया गया. चित्तौड़गढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार इस महिला को अब उदयपुर रेफर कर दिया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर