Explore

Search

April 21, 2026 2:45 am

राजस्थान उपचुनाव : भाजपा 5, कांग्रेस और बाप  एक-एक सीट पर जीती

राजस्थान उपचुनाव की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बीजेपी ने 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं कांग्रेस के हिस्से सिर्फ एक सीट आई है। जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। चौंकाने वाले नतीजे झुंझुनू, सलूंबर और देवली-उनियारा विधानसभ सीट से आए, जहां बीजेपी ने कमल खिलाया है। झुंझुनू से बीजेपी के राजेंद्र भांबू ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के अमित ओला को 42848 के बड़े अंतर से हराया। वहीं सलूंबर विधानसभा में बीजेपी की प्रत्याशी शांता देवी मीणा ने भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी जितेश कुमार कटारा को 1285 वोट से हरा दिया। देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के राजेन्द्र गुर्जर ने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 41121 वोट से हराया।

कांग्रेस के हाथ से देवली-उनियारा, रामगढ़, झुंझुनू विधानसभा सीट चली गई हैं। विधानसभा चुनाव-2023 में यह तीनों सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। देवली-उनियारा में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा विधायक बने थे, रामगढ़ विधानसभा में ज़ुबैर खान जीते थे और झुंझुनू में बृजेन्द्र सिंह ओला ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अब कांग्रेस यह तीनों सीटें हार गई है। कांग्रेस सिर्फ दौसा विधानसभा को बचा पाने में कामयाब हुई है।

खींवसर सीट से आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल का हारना हनुमान बेनीवाल के लिए एक बड़ा झटका है। इस सीट पर बीजेपी के रेवतराम डांगा (BJP) ने जीत दर्ज की है और उन्हें कुल 108628 वोट मिले हैं। आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल दूसरे नंबर रही हैं। हनुमान बेनीवाल ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि यह सीट जीतना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस सीट पर पिछले कई चुनावों से आरएलपी का कब्जा था।

दौसा सीट पर कांग्रेस के दीन दयाल बैरवा के जीतने से सचिन पायलट का कद बढ़ा है. क्योंकि पायलट ने यहां दो दिनों तक उनके लिए धुआंधार प्रचार किया था. इस सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान की वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा 2300 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं. इस नतीजे से किरोड़ी लाल मीणा की साख को तगड़ा झटका लगा है. देवली-उनियारा में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को जीत मिली है. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 41121 वोटों के अंतर से हराया. कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा यहां तीसरे स्थान पर रहे.

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर