चित्तौड़गढ़। एसडीपीआई जिलामंहासचिव एडवोकेट आरीफ मोहम्मद मेव ने बताया की उत्तरप्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद पर विवादित सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा और पथराव एंव पुलिस फायरिंग में 5 बेगुनाह नागरिकों की मृत्यु हो गई और कई बेगुनाह घायल हो गये। उक्त घटना की सोशल डेमोक्रेडिटक पार्टी ऑफ इण्डिया, चित्तौड़गढ़ (राज.) निन्दा करती है और इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करती है कि संभल की उक्त घटना ना केवल प्रशासनिक विफलता है बल्कि न्याय पालिका के भेदभावपूर्ण रवैये को भी उजागर करती है। पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का उल्लंघन कर एक विवादित सर्वेक्षण किये जाने का आदेश दिया गया जिससे उक्त तनाव उत्पन्न हुआ और निर्दाेष नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ी। उक्त घटना संवैधानिक मूल्यों एंव लोक तांत्रिक प्रणाली पर गंभीर आघात है। यह सुनिश्चित करना सरकार एवं न्याय पालिका की जिम्मेदारी है कि सभी धर्माे एवं समुदायों के साथ समानता एवं न्याय का व्यवहार किया जावे। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया, चित्तौडगढ़ इस ज्ञापन के द्वारा उक्त घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच करवाने, मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड रूपये का मुआवजा एवं घायलों को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा दिलाने, पूजा स्थल अधिनियम 1991 का सख्ती से पालन करने, प्रशासन व पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखे जाने हेतु ठोस कदम उठाये जाने की मांग की हैं।
इस दौरान एसडीपीआई जिला कोषाध्यक्ष रशीद मोहम्मद उर्फ़ कालू, जिला कमेटी मेम्बर एजाज खान, एडवोकेट इरफ़ान शाह, जावेद खान, फिरोज खान,इक़बाल खान, शाहिद, उस्मान,फारूक, शादाब, शाहरुख़, यूसुफ़, मोईनुद्दीन,रईस, गोलू व अन्य काफी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़