चित्तौड़गढ़। राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024 में जिले की टीम के भाग लेने हेतु भामाशाहों द्वारा खेल किट का खिलाड़ियों को वितरण किया गया। महाराणा प्रताप हैंडबॉल अकादमी सचिव कानसिंह राठौड़ ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में अकादमी टीम को खेल किट रिटायर्ड डिप्टी ओम प्रकाश उपाध्याय माय स्कूल निदेशक राकेश बडाला, गुर्जर गोड समाज जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, माली समाज राजस्थान महासभा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल माली, बोरदा सरपंच प्रतिनिधि पप्पू लाल गुर्जर द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर पवन शर्मा पप्पू सिंह, दिनेश शर्मा, सुनील सेठिया, कैलाश तोतला, शशि रंजन तिवारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश सुखवाल, भगवान काबरा, प्रेम शंकर शर्मा, रतनलाल अहीर, बुढ दिनेश शर्मा, उदयपुर अम्बालाल गुर्जर एवं अन्य खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजस्थान की बेस्ट प्लेयर रही गोलकीपर नेहा धाकड़ का भी सम्मान किया गया सभी अतिथियों द्वारा बालक एवं बालिका टीम का श्रेष्ठ परिणाम की शुभकामनाएं दी गई।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़