Explore

Search

April 20, 2026 11:10 pm

टीपीएफ की संगठन यात्रा का चित्तौड़गढ़ आगमन पर किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। भक्ति, शक्ति, त्याग एवं बलिदान की नगरी चित्तौडग़ढ़ में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की संगठन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत जैन, महामंत्री मनीष कोठारी, उपाध्यक्ष विजय नाहटा, सहमंत्री राकेश सूतरिया का आगमन हुआ। टीपीएफ ब्रांच अध्यक्ष डॉ अतुल खाब्या ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत जैन ने टीपीएफ के शाईन की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने इन्वॉल्व यू मैटर थीम पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान सदस्यों को टीपीएफ से जोड़ने और समाजोपयोगी कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिचित करने का प्रयास है। उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा और नेटवर्किंग जैसे क्षेत्रों में टीपीएफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कोठारी ने टीपीएफ में ब्रांच की क्या पॉलिसी है? किस तरीके से वह काम करें? इसकी विस्तृत जानकारी दी। महामंत्री विजय नाहटा ने बताया कि वर्तमान में टीपीएफ के 11 हजार से अधिक मेम्बर है जो की प्रोफेशनल मेंबर्स में सबसे बड़ी संस्था के रूप में है।
राष्ट्रीय सहमंत्री राकेश सुतरिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कोर विजन मेंबर्स को रिकॉनेक्ट करने के बारे में बताया। फ्यूचरा हेड ऋतु सुराणा ने आयुष ढीलीवाल और स्नेहल जैन को मेम्बर बनाया।
कार्यक्रम में फेलो मेंबर उदित जैन, सेंट्रल जोन उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका ढीलीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष अनु सुराना, डॉ ऋतु खाब्या, मुदित जैन उपस्थित थे। संचालन अंकिता जैन ने किया। ब्रांच मंत्री शानू सुराना ने आभार जताया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर