चिकारड़ा। चिकारड़ा के मंगलवाड़ निंबाहेड़ा राजमार्ग पर रविवार को 1 से 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा। रविवार को अमावस्या का दिन होने से मालवा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होती है। लगभग श्रद्धालु सभी अपने-अपने दो पहिया चार पहिया वाहन से सांवलिया धाम को पहुंचते हैं। ऐसे में चिकारड़ा के सांवलिया जी बस स्टैंड से लेकर निंबाहेड़ा रोड गांव के बाहर तक मार्ग सकड़ा होने से वाहनों के आपस में तीतर बीतर चलने से जाम की स्थिति दिन भर बनतिऔर बिगड़ती रही। यात्री अपने वाहनों को आगे पीछे लेने को लेकर आपस में उलजते नजर आए। यही नहीं मालवा मध्य प्रदेश तथा निंबाहेड़ा की ओर आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। जिससे गंभीर मरीजों की जान पर आफत बनी रही। पुलिस प्रशासन द्वारा भी जाम खुलवाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन आखिरकार सफलता नहीं मिल पाई। वाहन चालक दो लाइनों के स्थान पर तीन लाइन बनाते रहे। यह स्थिति चिकारड़ा के लिए कोई नई बात नहीं थी। यहां पर प्रति शनिवार रविवार को सांवलिया धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ऐसा होता आया है। भोपाल के यात्री कमल किशोर ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन जाम लगने से यात्रियों का कई घंटे का समय बर्बाद हो जाता है। वहीं हर वक्त उलझना पड़ता है।
●चिकारड़ा वासिंदो के लिए परेशानी का सबब
चिकारड़ा वासिंदो के लिए शनिवार रविवार परेशानी का सबब लेकर आता है। इस दिन अत्यधिक वाहनों के गुजरने तथा अंधाधुन स्पीड के चलते ग्रामीण रोड क्रॉस भी नहीं कर पता है। या रोड क्रॉस करने से पहले 10 बार उसको सोचना पड़ता है। कई बार ग्रामीण इस स्थिति में चोटिल भी होता रहा है।
●सरकार द्वारा फोरलेन का प्रस्ताव
राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के माध्यम से बनने वाले रोड पर कई बार सर्वे हो चुका है सभी सरकारों ने घोषणा कर दी की बहुत जल्दी ही कार्य का आरंभ कर दिया जाएगा लेकिन अब तक ना तो कार्य आरंभ हो पाया और नहीं कोई प्रस्ताव सामने आया। सभी सरकारे आई और गई लेकिन ठोस कदम अब तक नहीं उठा पाए। ग्रामीणों को मलाल है कि क्षेत्र के मंत्री होने के बाद भी उक्त रोड को अंजाम तक नहीं पहुंचा सके।
●रोड़ पर अतिक्रमण के चलते लगता जाम
सांवलिया जी चौराहा से लेकर निंबाहेड़ा रोड स्थित वोडाफोन टावर तक रास्ते भर जगह-जगह रोड पर बेतरीके से ठेला गाड़ी खड़ी करना मोटरसाइकिल खड़ी करना आम बात हो गई है जिसके चलते जाम लगा भी कोई दूसरी बात नहीं है।
●सीएलजी मीटिंग में भी उठे मुद्दे
बार-बार होने वाली सीएलजी मीटिंग में जाम को लेकर वार्ताएं होती रही है लेकिन इस पर भी कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया। प्रशासन द्वारा भी आश्वासन मिलता है की रोड पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। लेकिन वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरित्र होती नजर आई। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्र के मंत्री सहित अधिकारियों से आग्रह करते हुए मांग की ।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़