Explore

Search

July 5, 2026 7:34 am

प्रशासन

श्री सांवलिया सेठ के भंडार से तीन चरणों में 19 करोड़ 22 लाख से ज्यादा राशि की गिनती

चित्तौड़गढ़. मेवाड़ में सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मन्दिर के दानपात्र से निकली राशि की गिनती जारी हैं। अब तक तीन चरण में हुई गिनती में 19 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपए के नोटों की गिनती ही हो सकी हैं। इस बार दो माह में श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया हैं। पहले चरण में 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए दूसरे चरण में तीन करोड़ 60 लाख और तीसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए के नोटों की गिनती हुई हैं। ऑनलाइन, भेंट कक्ष और दानपात्र से निकले सोना-चांदी के चढ़ावे का तौल होना बाकी हैं। इस बार भंडार से निकली राशि की गिनती 6-7 चरण में पूरी होने की संभावना हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर