Explore

Search

February 8, 2026 4:41 am

घर के बाहर खेलते-खेलते  33 केवी के खम्भे पर चढ़ा बालक, करंट से 40 फीसदी झुलसा

चित्तौड़गढ़। जिले के भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक खेलते-खेलते 33 केवी बिजली के खम्भे पर चढ़ गया। बिजली के खम्भे पर चढ़ने से बालक को करंट लग गया और नीचे गिर गया। लाइनमैन बिजली का फॉल्ट ढूंढते-ढूंढ़ते वहां पहुंचा तो बालक गम्भीरावस्था में झुलसा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार कादर भील पुत्र केसरा भील 12 वर्षीय निवासी काली तलाई भैंस रोड गढ़ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक खंबे पर जा चढ़ा और करंट की चपेट में आकर नीचे गिरा। मासूम के करंट लगता ही फाल्ट हो गया और लाइट बंद हो गई, जिस पर लाइनमैन रविंद्र सिंह फॉल्ट ढूंढते हुए मौके पर पहुंचा। जहां कादर गंभीर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन बालक को लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। डॉक्टर नीतू लाहोटी ने बताया कि करंट लगने से बालक लगभग 40 फीसदी बुरी तरह से झुलस गया और ऊंचाई से गिरने से बालक के सिर में गंभीर चोट आई हैं। करंट लगने से बालक का एक पैर व हाथ, छाती बुरी तरह से झुलस गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर