रावतभाटा। रावतभाटा क्षेत्र की चम्बल नदी से लगी खाल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव 5-7 दिन पुराना बताया जा रहा हैं। खेत पर काम कर रहे व्यक्ति ने खाल के पानी में शव तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। इस पर रावतभाटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा कि मृतक के हाथ पर कडरू लाल जगदीश हाथ पर लिखा हुआ हैं। शव पुराना होने से मौके पर ही तीन डॉक्टर की टीम को भेजा गया। शव की शिनाख्त नही होने से पोस्टमार्टम नही हो सका। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़