Explore

Search

October 4, 2026 4:52 am

पारसोली थाना पुलिस ने पिकअप से 46 कट्टों में भरा नौ क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त

बेगूं। पारसोली थाना ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलरो पिकअप से 46 कट्टों में भरानौ क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
पारसोली थानाधिकार  प्रेमसिंह के बताया कि थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से बानोडा आने जाने वाले रोड पर निगरानी रखी जा रही थी। रात्री करीब 11 बजे बानोडा की तरफ से एक बिना नम्बरी बोलेरो पिकअप तेज गति से आई जिसके चालक को पिकअप को रोकने का इशारा किया तो पिकअप चालक व उसका साथी पिकअप को चालु अवस्था में छोडकर रात्री के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पिकअप के पीछे की बॉडी में तिरपाल की आड में काले एवं सफेद रंग के कट्टे ठूंस तूंस कर भरे पाये गए। सभी कट्टो को पिकअप से नीचे उतारकर गिनती की गई तो 46 कट्टे में कुल 944 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त अवैध अफीम डोडाचूरा एवं पिकअप को जब्त कर अज्ञात पिकअप चालक एवं उसके साथी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर