चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौडगढ में अधिवक्ता विश्राम कक्ष, उप डाकघर एवं पार्किंग का जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष शंकरपुरी गोस्वामी ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अटल सिंह, विनोद कुमार बैरवा, देवेन्द्रसिंह पंवार, विशिष्ट न्यायाधीश एससीएसटी न्यायालय उदयसिंह आलोरिया, मुख्य न्यायिक मजि. संतोष कुमार बैरवा, विधिक सेवा प्राधिकरण के सुनील गोयल, न्यायाधीश इंदरसिंह, सिद्धार्थ, धारूराम, संगीता मोगा, रितिका श्रोत्री उपस्थित रहे।
संस्थान सचिव भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष खुमानसिंह चावड़ा, सचिव भगवतीलाल मेनारिया, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रईस, पुस्तकालय प्रभारी सुनील रजक, सह सचिव लोकेश कुमार मीणा कार्यकारिणी के सदस्य संजय सुहालका, योगेश काबरा नारायण अहीर, पुष्पेन्द्र, राजेन्द्रसिंह, संस्थान वरिष्ठ अधिवक्ता बसंती लाल पोखरना, महेन्द्र पाल सिंह अरोडा, रमेशचंद्र न्याती, पूर्व अध्यक्ष बद्रीगिरी गोस्वामी, शिवनारायण जाट, ओमप्रकाश शर्मा, सावन श्रीमाली, सुरेन्द्र नाथ योगी, दिलीप जैन, मुबारक हुसैन आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान चंद्रशेखर जोशी, बगदीराम धाकड, मुबारिक हुसैन, एसपीसिंह राठौड, विट्ठल पांडे, मनोज शर्मा, अफजल, मोहम्मद शेख, भूपेन्द्रसिंह महेचा, राजेन्द्र सुखवाल, सुनील सुखवाल राजेश गिरी गोस्वामी, महिला अधिवक्ता राखी राव, भारती गहलोत, प्रदीप गहलोत, राजेन्द्र सिंह, रतन कुमावत, आदित्य राय सेठिया, किशन लाल शर्मा, अबरार, गुलशेर, देवीलाल जाट, नीता लोठ, पुजा मेनारिया, यास्मीन शेख, लोकेन्द्रसिंह, सुनील कलंत्री, लोकेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे है। संचालन संस्थान के सचिव भगवतीलाल मेनारिया ने किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़