Explore

Search

April 20, 2026 6:13 pm

राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार गोयल के निर्देशानुसार आज पैनल अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत 05 बालक, देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले 05 बालक एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी वाले शिशु बालक-बालिका 05 उपस्थित पाये गयेे। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह में बालकों से वार्तालाप कर वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खाना, साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सीमा भारती सदस्य बाल कल्याण समिति उपस्थित रहीं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर