Explore

Search

April 20, 2026 2:13 pm

कानिस्टेबल भर्ती के दौरान रिक्त पदों के लिये चयन सूची जारी, 11 दिसम्बर को पुलिस लाईन में देनी होगी उपस्थिति

चित्तौड़गढ़। जिला चित्तौड़गढ़ हेतु कांस्टेबल भर्ती 2023 के अंतर्गत खेल कोटा के लिए रिक्त रखे गए पदों को भरे जाने हेतु पूर्व में जारी चयन सूची को रिव्यू करने के उपरांत 17 अभ्यर्थियों को कांस्टेबल सामान्य नॉन टीएसपी के पद हेतु चयन सूची पर लिया गया है। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण बायोमेट्रिक सत्यापन व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु चयनित अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर को प्रातः 7:00 बजे पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ उपस्थिति देने हेतु बुलाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की विज्ञप्ति के तहत जिला चित्तौड़गढ़ में कानिस्टेबल सामान्य नॉन टीएसपी के पदों पर शारिरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा 27 व 28.12.2023 को उदयपुर में आयोजित कर गठित चयन बोर्ड द्वारा चयन सूची तैयार की गई। जिसमें खेल कोटा के तहत भरे जाने हेतु अभ्यर्थियों के पद रिक्त रखे गए थे। उक्त खेल कोटा के लिए रिक्त रखे गए पदों को भरे जाने हेतु पूर्व में जारी चयन सूची को रिव्यू करने के उपरांत 17 अभ्यर्थियों को कांस्टेबल सामान्य नॉन टीएसपी के पद हेतु चयन सूची पर लिया गया है। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण बायोमेट्रिक सत्यापन व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु चयनित अभ्यर्थियों को 11 दिसंबर को प्रातः 7:00 बजे पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ उपस्थिति देने हेतु बुलाया गया है। इन अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ 11 दिसम्बर बुधवार को पुलिस लाईन में अपनी उपस्थिति देनी होगी। चयनित अभ्यार्थियों की सूची व विज्ञप्ति राजथान पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर