Explore

Search

October 4, 2026 2:05 am

जिला कारागृह का किया निरीक्षण

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा आज जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण सचिव द्वारा रसोईघर, बैरक, शौचालय, स्नानागार का एवं महिला बन्दी वार्ड का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये तथा बंदियों की विधिक सहायता के लिए संचालित प्रिजन लीगल एंड क्लिनिक रजिस्टर की जाँच की गई। प्राधिकरण सचिव द्वारा सभी बंदियों को जेल में संचालित विधिक सहायता क्लिनिक के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई वकील बंदी की तरफ से पैरवी नहीं कर रहा है अथवा उसे निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है तो वह विधिक सहायता क्लिनिक के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है। जिन बंदियों के जमानत आवेदन हो चुके हैं, उनके परिजनों से संपर्क कर जमानती पेश करवाने हेतु भी निर्देशित किया। इस दौरान जेल अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से असिस्टेंट गौरव टेलर एवं वैशाली अहीर उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर