Explore

Search

October 4, 2026 12:45 am

देसूरी की नाल में निजी बस गड्ढे में गिरी, तीन बच्चों की मौत, दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

राजसमन्द। देसूरी की नाल में एक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई जिससे उस्मान सवार स्कूली तीन बच्चों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सूचना के बाद राजसमंद एसपी कलेक्टर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को राजसमन्द चिकित्सालय भेजा गया हैं। बताया जा रहा कि राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र की राछेटी पंचायत के स्कूली विद्यार्थी बस में सवार थे। चारभुजा मंदिर में दर्शन के बाद परशुराम महादेव जा रहे थे तभी देसूरी नाल में निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पर कुंभलगढ़ विधायक चिकित्सालय पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। हादसे में तीन मृतक बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख के मुआवजे की घोषणा की हैं। वही घायलों को भी नियमानुसार सरकारी मदद दी जाएगी।चारभुजा पुलिस थाना क्षेत्र के देसूरी की नाल में यह हादसा हुआ हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर