
निम्बाहेड़ा। मेघवाल समाज विकास संस्थान निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित द्वितीय नेत्र रोग शिविर का आयोजन मेघवाल समाज छात्रावास में किया गया। भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 68वें परीनिर्माण दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुँचे। वहाँ पहुँचकर मंत्री मेघवाल ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नेत्ररोग शिविर का अवलोकन किया। साथ ही मौजूद मरीजों से कुशलक्षेम पूछी। और उपस्थित जनों को सम्बोधित भी किया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विशेष अतिथि जिला प्रमुख भूपेंद्रसिंह बडोली, समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने की।पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निंबाहेड़ा प्रधान बगदी राम,धाकड़, डॉक्टर ताराचंद मेघवाल, हेमराज मेघवाल जिला परिषद सदस्य, दिनेश मेघवाल पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। संस्थान के सदस्यों ने अतिथियों को मल्यार्पण एवं ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। शिविर में 317 रोगियों का चयन किया गया 237 रोगियों को दवाई देकर इलाज किया और 80 नेत्ररोगियों का ऑपरेशन किया गया।ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर में डॉक्टर महेंद्र कुमार, डीआर ममता मीना, डॉ हरदयाल सिंह, डॉ राधेश्याम कच्छावा रहे। आपरेशन सभी निशुल्क थे सभी दवाइयां निशुल्क थी भोजन की व्यवस्था संस्थान द्वारा की गई। उसके बाद संस्थान के द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन रामज मेघवाल से लाइब्रेरी के लिए आर्थिक सहयोग एवं दो हाल 30 फीट 60 फीट की मांग रखी केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने 20 लाख रुपए लाइब्रेरी के लिए घोषणा करी और हाल बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर देने को कहा मेघवाल समाज ने इस घोषणा से उनका अभिवादन किया। बैठक में संस्थान केअधक्ष बालू राम मेघवाल, पूर्वअध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल, जिला अध्यक्ष रामचंद्र बामनिया, राष्ट्रीय सर्व मघवंश प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोलंकी नंदलाल कमाली, शंभू लाल मेघवाल, नंदलाल चरडिया, गंगाराम फलवा राधेश्याम कमाली, कंवरलाल कोटडी कला, छगनलाल मांगरोल, कालूराम सावा रामपाल डोरिया मनोहर कृपाराम जी की खेडी, प्रदीप कृपाराम जी कीखडी,पूर्व पार्षद मुकेश कुमार पूर्व पार्षदखमराज मांगीलाल बामनिया, गंगाराम कल्याणपुरा , दुर्गाशंकर टाइ का खेड़ा, भेरूलाल मरलिया, रामेश्वरलल मकनपुरा, उदय राम सीता राम जी का खेड़ा, डॉ दिनेश जवदा, राजाराम मुरलिया, अजीतकमार मुरलिया, देवराज कृपाराम जी की खेड़ी, बगडदीराम कल्याणपुरा प्रकाश कृपाराम जीकी खेडी, प्रहलाद साकरीया, घीसालाल चारबोटिया मौजूद रहे। समारोह का संचालन अध्यापक रामेश्वरल रामेश्वर लाल मेघवाल मकनपुरा, ने किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़