Explore

Search

July 4, 2026 10:32 pm

प्रशासन

जुआ सट्टा खेलते हुए 6 सटोरियों को पकड़ा, 34 हजार नकद, 8 मोबाइल व 11 मोटरसाइकिल जब्त

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने जुआ स्टटा खेलते 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार हैं। पुलिस ने 34 हजार रूपये नकदी, जुआ सटटा सामग्री, 08 मोबाईल फोन व 11 मोटरसाईकिल जब्त की।प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध जुआ सट्टा धरपकड अभियान के तहत बलवीर सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व गजेन्द्र सिह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक कुमार बंजारा की टीम द्वारा तालाब खेड़ा में एक मकान के पास जुआ सट्टा खेलते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर जुआ सट्टा खेलने की सामग्री व अवैध जुआ सट्टा राशी 34 हजार रूपये तथा 08 मोबाईल फोन को जब्त कर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण संख्या 579/2024 धारा 13 आरपीजीओ एक्ट में दर्ज किया गया।

टीम द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार जरिये मुखबीर सूचना मिली कि तालाब खेड़ा में संजय राठौड निवासी झंडा गली प्रतापगढ एक मकान के बाहर टपरी की आड में 6-7 व्यक्तियों के साथ जुआ खेलता है। उक्त सूचना के बारे में थानाधिकारी प्रतापगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसल के निर्देशानुसार पुलिस थाना प्रतापगढ़ से टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताए हुए स्थान तालाब खेडा कॉलोनी के पीछे एक मकान के पास पहुंचे। जहा टपरी की आड में कुछ व्यक्ति घोडी दाना खेलते हुए दिखे। जिस पर उक्त लोगों को घेरा देकर पकड़ा। अभियुक्तगणों से 34,000 हजार रुपये नकदी, जुआ सामग्री तथा 08 एन्ड्रोइड मोबाईल को जब्त किया गया। इस दौरान 02 अभियुक्त भाग गये। जिनको पकड़ने के लिये पुलिस टीम द्वारा मकान के अंदर तलाश की गयी तो एक कमरे में 11 मोटरसाईकिल मिली। जिनके बारे में सभी अभियुक्तों से पुछताछ की गयी तो जानकारी नहीं होना बताया। जिस पर सभी 11 मोटरसाईकिलों को धारा 106 बीएनएसएस में जब्त किया गया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 579/2024 धारा 13 आरपीजीओ एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर