
निम्बाहेड़ा। नगर निंबाहेड़ा की पहली महिला सामाजिक संस्था जो विगत 12 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की मददगार संस्था के रूप में भी कार्य कर रही हैं।पूर्व अध्यक्षा आशु माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियां शुरू होते ही जिस स्कूल से जरूरतमंद बच्चों की लिस्ट आ जाती है उन 2 से 3 स्कूलों में प्रत्येक वर्ष संस्थापिका वर्षा कृपलानी ओर अध्यक्षा स्वर्णलता जैन के नेतृत्व में जर्सियां वितरित करते इसी क्रम में आज उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री कॉलोनी विद्यालय में से 31जरूरतमंद बच्चो को गर्म जर्सियां और 60 नोटबुक्स वितरित की गई जिसे पाकर बच्चे बहुत ही खुश हो रहे थे क्योंकि अब सर्दी ठंडी हवाओं से बचाव हो जाएगा और हमें उनकी खुशी देख बहुत प्रसन्नता होती। इस अवसर पर संस्थापिका वर्षा कृपलानी, अध्यक्षा स्वर्णलता जैन, आशू माहेश्वरी, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, दीपिका शारदा, पारुल शारदा, कोषाध्यक्ष प्रेम बाल्दी ज्योत्सना वीरवाल, स्कूल प्रधान ऊषा नंदवानिया, इंद्रा, कुलदीप और क्लब सदस्याएं मौजूद रही।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़