Explore

Search

April 18, 2026 8:44 pm

श्री बड़ोदिया महादेव संन्यास आश्रम पर 21 कुंडीय श्रीहरिहर महायज्ञ के लिए समिति का गठन

बेगूं। नगर के बड़ोदिया महादेव सन्यास आश्रम पर आगामी 4 से 12 मई 2025 तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय 21 कुण्डीय श्रीहरिहर महायज्ञ को लेकर गुरूवार को बड़ोदिया महादेव परिसर में सम्पन्न हुई बैठक में श्री बड़ोदिया महादेव मंदिर प्रबंध एवं विकास संस्थान की ग्रामीण एवं नगर अखण्ड महासंकिर्तन समिति की बैठक में 21 कुण्डीय श्रीहरिहर यज्ञ सम्पादन के लिए एक यज्ञ समिति का गठन कर यज्ञ से जुड़े कई आवश्यक निर्णय लिए गए। अखण्ड महासंकिर्तन समिति के ग्रामीण अध्यक्ष देवी लाल धाकड़ सुखपुरा एवं नगर समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र पंचोली एवं चुन्नी लाल धाकड़ पीपलीखेड़ा सहित दर्जनों गांवों के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान सर्व सम्मति से गठित की गई यज्ञ समिति अध्यक्ष पद पर देवी लाल धाकड़ हरिपुरा, उपाध्यक्ष पद पर जगमोहन धाकड़ दौलतपुरा, राम लाल धाकड़ डोराई, काशीराम धाकड़ जयनगर, भुवानीराम धाकड़ रूपपुरा, कोषाध्यक्ष पद पर देवी लाल धाकड़ दौलतपुरा, सह कोषाध्यक्ष भंवर लाल धाकड़ गोपालपुरा, मंत्री ताराचन्द धाकड़ खेरमालिया, प्रचार प्रसार मंत्री पत्रकार राजकुमार राईवाल, श्याम लाल सोनी, उंकार पंचोली बेगूं, शांति लाल धाकड़ माधोपुर, कुका धाकड़ हरिपुरा को नियुक्त करने के साथ ही क्षेत्र के गोपालपुरा, दौलतपुरा, हरिपुरा, माधोपुर, हरपुरा, अनोपपुरा, खरड़ी, रूपपुरा, बागपाछलीखेड़ी, मड़ावदा, गणेशपुरा, सुखपुरा, बलवन्त नगर, पीपलीखेड़ा, किशोरपुरा, खेरमालिया, जयनगर, सोनगर खेड़ा, गुणता, बानोड़ा, राजपुरा, मण्डावरी सहित अन्य गांवों से 5 से 7 की संख्या में ग्रामीणों का चयन कर सक्रीय सदस्य के रूप में चयनित किया गया। बैठक में श्री हरिहर महायज्ञ के लिए पं. मदन लाल कांटिया के आचार्यत्व में यज्ञ सम्पादन कराने का निर्णय लिया गया वहीं यज्ञ में साकल्य की आहूती देने वाले यजमानों से दो हजार सौ रुपए एवं घी की आहूति देने वाले यजमानों से तीन हजार सौ रूपए का सहयोग लेना निर्धारित किया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर