Explore

Search

April 18, 2026 8:45 pm

बस ऑपरेटर एसोसिएशन का बसों का किराया फिक्स करने की मांग

चित्तौड़गढ़। बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान ने राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के लिए बसें बुक करने को लेकर अभी तक कितना किराया होगा इसको लेकर कोई गाईड लाईन जारी नही की हैं। रीट एग्जाम में बसों के लिए तय दर के अनुसार राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम में लगने वाली बसों का किराया भी देने की मांग की हैं। बस आपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 17 दिसम्बर को जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लेकर आने के लिए निजी बसें तो बुक की जा रही हैं। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त कर के बसों की संख्या ली जा रही है। सरकार की तरफ से अभी तक किराए को लेकर कोई भी गाइड लाईन जारी नहीं की गई है। इससे बस ऑपरेटर के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसलिए अब बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान सरकार के इस कार्य क्रम में सहयोग करने की स्थिति में नहीं रहेगा और आंदोलन की ओर अग्रसर होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर