
जयपुर. सुप्रीम कोर्ट से एक बजरी माफिया को जमानत मिलने के जश्न में जुलूस निकालना भारी पड़ गया. जेल से छूटते ही पुलिस ने वापस गिरफ्तार कर लिया हैं. मामला राजस्थान के बूंदी जिले का हैं। बूंदी में एक चर्चित बजरी माफिया सुप्रीम कोर्ट के जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुआ तो उसके समर्थकों ने जेल से लेकर घर तक जुलूस निकाला और रोड जाम कर दिया. इतना ही नहीं आरोपियों ने जुलूस का सोशल मीडिया पर लाइव भी किया गया. जुलूस निकालने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए जुलूस निकालने वाले लोगों और बजरी माफिया को फिर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया. पुलिस ने बजरी माफिया सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जुलूस में इस्तेमाल किये गए कार को भी जब्त किया गया है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अपनी दहशतगर्दी पैदा करने के लिए इस तरह के जुलूस को निकाल रहे थे और अपने आप को गैंगस्टर साबित करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई कर उनके मंसूबों को तोड़ने का काम किया है. एसपी राजेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है किसी भी तरीके से गैंगस्टर को जनता में भय पैदा नहीं करने देगी. गौरतलब है की इसी मामले में सीबीआई भी बजरी के प्रकरण में जांच कर रही है और जिस केस में आरोपी जब्बार को जमानत मिली है वह सीबीआई के केस का आरोपी है. बूंदी एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि तालाब गांव निवासी बजरी माफिया जब्बार पिछले 10 माह से बूंदी जेल में बंद था. बूंदी कोर्ट से लेकर राजस्थान कोर्ट तक जमानत आर्ची खारिज हो रही थी. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कोर्ट के आदेश देर शाम को मिले थे. देर शाम को आरोपी जब्बार को रिहा कर दिया गया. आरोपी ने अपने समर्थकों को बुलाया और वहां पर डीजे बजवाकर आरोपी ने बड़ी संख्या में फोर व्हीलर भी मंगाई और जुलूस के रूप में फोरलेन को जाम करते हुए गैंगस्टर की तरह इलाके में दहशतपैदा करने की कोशिश की गई. वीडियो सामने आने के बाद हिंडोली थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जब्बार सहित तलाव गांव के चार युवकों को गिरफ्तार किया है.
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़