Explore

Search

July 4, 2026 7:23 pm

प्रशासन

डिप्टी सीएम का विधायक समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चन्द बैरवा आज चित्तौड़गढ़ प्रवास पर हैं। सर्किट हाउस पर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या समेत कई कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा क्षेत्र में करवाएं जा रहे विकास कार्यों समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्री लाल जाट, भाजपा उदयपुर संभाग सह प्रभारी सुधीर जैन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, भाजपा जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन लाल जाट, पूर्व यूआईडी चैयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, रुस्तम खान, गौरव त्यागी, सागर सोनी, शैलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, अर्जुन जोनवाल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। डिप्टी सीएम बैरवा सरकार के एक साल पूरे होने पर शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर