
चित्तौड़गढ़। आकोला थाना पुलिस ने की वांछित आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत सोने की मुरकिया लूट की घटना में लिप्त दो आरोपी एवं ऑनलाइन ठगी के वांछित एक आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश से दो को पुलिस हिरासत व एक को न्यायिक हिरासत में रखा गया हैं। थानाधिकारी आकोला भगवतसिंह उनि. के निर्देशन में एएसआई भैरूलाल मय जाप्ता 6 अगस्त 2023 को एक वृद्ध तुलसीराम पुत्र जमना लाल भाटी के साथ मारपीट करके प्रार्थी के कान में पहनी हुई 1 तोले सोने की वजनी मुरकिया लुट ले जाने की घटना मे वांछित आरोपी मंगलवाड़ थाने के भीखाखेडा निवासी 34 वर्षीय शंकरलाल पुत्र अमरचन्द बावरी व मंगलवाड़ थाने के छीपाखेडा निवासी 27 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र हरीसिह बावरी की तलाश कर दोनो आरोपियों को गिरफतार कर उनकी निशादेही से कान की सोने की मुरकी बरामद की गई। इसी प्रकार आकोला क्षेत्र मे ऑनलाईन ठगी के मामले में लिप्त एक आरोपी भीलवाड़ा जिले के सांगास थाना गंगापुर निवासी विष्णुदास वैष्णव पुत्र मदनदास वैष्णव को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -