Explore

Search

October 3, 2026 8:27 pm

बेगूं में सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए जोगणियां माता से मांगी पाती


बेगूं। उपखंड क्षेत्र में 21 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले 19वें आदर्श धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वही सम्मेलन की सफलता के लिए पंच पटेलों ने जोगणियां माताजी के दरबार में पहुंचकर पाती मांगी।
इस अवसर पर सम्मेलन अध्यक्ष शंभू लाल धाकड़ के साथ प्रेमचंद धाकड़, भेरुलाल धाकड़, प्रभुलाल धाकड़ और देवीलाल धाकड़ जैसे प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। पंच पटेलों और समाज के अग्रणी सदस्यों ने इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर