Explore

Search

July 4, 2026 5:52 pm

प्रशासन

26 जोड़े का सामुहिक विवाह सम्मेलन रविवार को, तैयारी पूरी


चित्तौड़गढ़. हजरत काजी पिया रहमतुल्लाह अलेह की जानिब से व आल इंडिया उलेमा एंड मशाईख बोर्ड के सहयोग से आज 26 जोड़े का सामुहिक विवाह सम्मेलन आज गांधी नगर स्थित गुलमोहर गार्डन में होगा।
आल इंडिया उलेमा एंड मशाईख बोर्ड के जिलाध्यक्ष सैयद अमानत अली ने बताया कि हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ साहब अशरफी व दरगाह कमेटी के सदर हाजी सैयद दौलत अली की सरपरस्ती में 15 दिसम्बर सुबह 9 बजे बारात आमद होगी सुबह 10 बजे निकाह का आयोजन होगा।  दिन में 3 बजे विदाई समारोह आयोजन होगा। इस दौरान काजी चल फिर शाह युवा जमात, गरीब नवाज एडुकेशन सोसायटी, अशरफी युवा जमात, हुसैनी अखाड़ा, बज़्मे हसनेन कमेटी अब्बासी समाज, पठान समाज, सिपाही मोहल्ला कमेटी आदि कमेटियां व्यवस्था में रहेगी। इस अवसर पर एडवोकेट सैयद इनायत आलू, रफीक नागौरी, जाकिर कुरैशी, साजिद लोहार, ताहिर हुसैन सिलावट, गुलाम रसूल खान, मोहम्मद सिद्दीक छिपा, मोहम्मद अली, अकरम अली आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर