Explore

Search

October 3, 2026 5:15 pm

साढ़े 30 टन अवैध गीली लकड़ी से भरा ट्रक जप्त,चालक गिरफ्तार

राशमी। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मातृकुंडिया मार्ग पर नोहरा के निकट से अवैध रूप से गीली लकड़ी परिवहन कर रहे एक ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया। ट्रक में 30 टन 570 किलो गीली लकड़ी भरी हुई थी। थानाधिकारी श्यामराज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गीली लकड़ी से भरा एक ओवरलोड ट्रक मातृकुंडिया से भीलवाड़ा की ओर जा रहा हैं। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक भेरूलाल गवारिया मय जाप्ता के मातृकुंडिया मार्ग पर पहुंचे। जहां नोहरा के निकट एक ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो ट्रक में अवैध गीली लकड़ियाँ भरी पाई गई। गीली लकड़ियों का वजन 30 टन 570 किलोग्राम पाया गया। गीली लकड़ियों के परिवहन को लेकर कोई कागजात नहीं मिलने पर ट्रक चालक जाशमा निवासी बबलू खा पुत्र शफी खा मुसलमान को गिरफ्तार कर शनिवार को कपासन न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर