Explore

Search

April 18, 2026 5:15 pm

मातृकुंडिया में दत्तात्रेय जयंती पर शोभायात्रा निकाली,प्रतिभाओं का किया सम्मान

राशमी। क्षेत्र में स्थित मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से प्रख्यात मातृकुण्डिया में शनिवार को दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से आराध्य दत्तात्रेय स्वामी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार रात्रि भजन संध्या का आयोजन हुआ। वहीं शनिवार को दत्तात्रेय स्वामी अखाड़ा के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भी हिस्सा लिया। भगवान दत्तात्रेय मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सूरजकुंड धाम कुम्भलगढ़ के गुरूदेव अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज का भी सानिध्य मिला। समाज के प्रवक्ता मुकेश पुरी गोस्वामी कुण्डिया ने बताया की समाज के अध्यक्ष भेरू गिरी गुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा व समाज सेवा क्षेत्र की प्रतिभाओं सहित आयोजन भामाशाह संपत गिरी गोस्वामी चाकूड़ा का सम्मान किया गया। आयोजन में दशनाम गोस्वामी समाज के संत महंत एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उदयपुर,राजसमंद,चित्तौड़गढ़,भीलवाड़ा से आए समाज के लोगों ने भाग लिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर