Explore

Search

April 18, 2026 3:39 pm

26 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। शादियों में फिजूलखर्ची रोकने और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर हजरत काजी पिया व ऑल इंडिया उलेमा एन्ड मशाईख बोर्ड के सहयोग से 26 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्मेलन गांधी नगर स्थित एक गार्डन में आयोजित हुआ। दरगाह कमेटी के सेकेट्री व आल इंडिया मशाईख बोर्ड के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आल इंडिया मशाईख बोर्ड के राष्ट्रीय सदर हजरत सैयद मोहम्मद अशरफ व दरगाह कमेटी सदर हाजी सैयद दौलत अली की उपस्थिति में विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। प्रवक्ता साजिद नागौरी ने बताया कि राजस्थान व मध्यप्रदेश से 26 जोड़ों की बारात चित्तौड़गढ़ सम्मेलन में पहुंची। सम्मेलन में निकाह व विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरन मौलाना सैयद मोहम्मद अशरफ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से शादियों में फिजूलखर्ची बंद होती है। उन्होंने कहा कि आधी रोटी खाये मगर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दीजिए।कार्यक्रम का संचालन गुलाम रसूल खान ने किया।इस अवसर एडवोकेट सैयद इनायत अली, इस्माइल मंसूरी,रफीक नागौरी, जाकिर कुरैशी, ताहिर हुसैन सिलावट उर्फ सोनू ठेकेदार, गुलाम रसूल खान, मोहम्मद सिद्दीक छिपा, मोहम्मद अली, पार्षद गॉस मोहम्मद, अकरम अली, इरशाद छिपा आदि समाजजन व कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर