Explore

Search

April 18, 2026 3:48 pm

ज्वेलर्स शॉप का ताल तोड़ 12 किलो चांदी व 50 ग्राम सोना चोरी, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

चित्तौड़गढ़। ज़िले में चोरियों की वारदात का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा हैं। जिले के डूंगला उपखण्ड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने रावतपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़ कर 12 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के जेवरात को उड़ा ले गए। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में कुछ बदमाश ज्वैलरी शॉप के शटर तोड़ कर अंदर घुसते नजर आ रहे है। पीड़ित नितेश सोनी ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों से ज्वेलरी शॉप में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर रखे शॉकेस के काच और तिजोरी भी टूटी हुई थी। तिजोरी में रखे 12 किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के जेवरात अज्ञात चोर ले गए। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर डूंगला थाना पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर