चित्तौड़गढ़। राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान ऐतिहासिक दुर्ग चित्तौड़गढ़ का भी भ्रमण किया।

दुर्ग भ्रमण के दौरान उन्होंने कुंभा महल, कुंभश्याम मंदिर, पद्मिनी महल, विजय स्तंभ सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया और दुर्ग से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी लेते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। उन्होंने दुर्ग भ्रमण के दौरान पर्यटकों से भी संवाद किया।
राज्यपाल के साथ जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुरातत्व, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
●राज्यपाल ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ मंदिर पहुँचे। उन्होंने वहाँ श्री सांवरिया सेठ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने सांवरिया सेठ से प्रदेश की संपन्नता और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी की।
राज्यपाल को मंदिर परिसर में पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वारा राज्यपाल को भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर और प्रतीक भेंट किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर और मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, भदेसर उपखंड अधिकारी, मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मंदिर मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़