Explore

Search

April 18, 2026 1:45 pm

जिप का फर्जी कर्मचारी बन सरपंचों से योजनाओं का लाभ एवं नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

प्रतापगढ़। फर्जी जिला परिषद कर्मचारी बनकर संरपचों एवं आमजन के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ एवं नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रूपयों की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ व वृताधिकारी वृत अरनोद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी अरनोद हजारीलाल के नेतृत्व में आमजन के साथ फर्जी कर्मचारी बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ एवं नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रूपयों की ठगी करने के मामले में वांछित अभियुक्त कमलेश सुथार पिता कालुलाल जाति सुथार 27 साल निवासी सुथार मोहल्ला वार्ड न 10 सराडा पुलिस थाना सराडा जिला सलुम्बर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है जिससे अनुसंधान जारी है। अभियुक्त साइबर ठगी करने का शातिर व आदतन अपराधी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर