
बेगूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एम.ए. भूगोल के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र को चित्तौड़गढ़ से बेगूं स्थानांतरित करने की मांग की। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन शहीद रूपा की कृपा जी राजकीय महाविद्यालय बेगूं के प्राचार्य रमेश चंद्र मीणा को सौंपा।
अभाविप महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष हिमांशु धाकड़ ने बताया कि बेगूं महाविद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र चित्तौड़गढ़ में होने से उन्हें वहा जाने और समय की बर्बादी सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र को बेगूं में स्थानांतरित करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान किया जाए।
ज्ञापन के दौरान जिला समिति सदस्य अनिल सुथार, छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़, इकाई उपाध्यक्ष भरत सिंह चुंडावत, जानकीलाल धाकड़, पवन धाकड़, हरिओम धाकड़, सैय्यद हुसैन, हरि सिंह, दिनेश मेघवाल और देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।