Explore

Search

October 3, 2026 2:13 pm

विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने दल्लाखेड़ा में किया आंगनवाड़ी केन्द्र का शुभारंभ

राशमी। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सोमवार को निकटवर्ती दल्लाखेड़ा में नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र का शुभारम्भ किया। सरपंच बंशीलाल रेगर ने बताया कि आंगनबाड़ी के शुभारंभ पर पर विधायक जीनगर सहित अतिथियों ने 20 बच्चों को रेडिमेड दो-दो ड्रेस एवं प्री स्कूल कीट सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर,भाजपा मंडल अध्यक्ष जिनेन्द्र कोठारी,सीडीपीओ रुचि भूकल,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बृजलता सुखवाल,भाजपा महामंत्री सुरेश जाट,भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश सुखवाल,वार्डपंच दिनेश सेन, एसी मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र रेगर,उदयलाल कीर,सहायक प्रशासनिक अधिकारी मंगलेश्वर शर्मा,महिला पर्यवेक्षक सुनीता त्रिपाठी,वन्दना जायसवाल,स्नेहलता व्यास,अर्चना मौड,प्रचेता चंदा गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर