Explore

Search

July 4, 2026 1:23 pm

प्रशासन

बेगूं में महिला कांस्टेबल को गोली मारने  वाले कांस्टेबल को भेजा जेल

बेगूं।  बेगूं थाने में महिला कांस्टेबल को सर्विस गन से गोली मारने और फिर खुद को घायल करने वाले कांस्टेबल सियाराम बैरवा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बेगूं जेल भेज दिया गया।

घटना का विवरण
आरोपी सियाराम बैरवा जो डीएसपी का गनमैन था, महिला कांस्टेबल पूनम मीणा पर सर्विस गन से हमला कर दिया था। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उसे उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के 7 दिन बाद उदयपुर चिकित्सालय से आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपी कांस्टेबल को जेल भेजनें के आदेश दिए।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने सियाराम बैरवा पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 9 दिसंबर किया था। पुलिस अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। 

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर