Explore

Search

October 3, 2026 12:45 pm

गाजे बाजे के साथ बन्दर की निकाली शवयात्रा, किया अंतिम संस्कार

भदेसर। क्षेत्र के पोटला मुख्यालय पर बुधवार को एक वानर राज बंदर की मृत्यु हो गई। मृत्यु के खबर मिलने पर कस्बे के समाजसेवियों द्वारा सर्वसम्मति से उसका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए एक डीजे मंगाया एवं डीजे की धुन पर हनुमान चालीसा एवं श्री राम की धुन चलाई गई। कस्बे के मुकेश सुखवाल व प्रवीण सुखवाल ने बताया कि वानर राज को एक ट्रैक्टर में बिठाया गया तथा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए मोक्ष धाम पहुंचे इस दौरान कस्बे के बालक बालिका नर नारी बुजुर्ग सभी शामिल हुए और हनुमान चालीसा का पाठ करते-करते शमशान घाट घाट पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वानर राज का अंतिम संस्कार किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर