Explore

Search

April 18, 2026 9:34 am

बंदूक से युवक को मारने का प्रयास,पिता-पुत्र के खिलाफ जान लेवा हमले का मामला दर्ज

राशमी। थाना क्षेत्र के रत्ना का खेड़ा में बुधवार को पिता पुत्र ने एक युवक को बंदूक से मारने का प्रयास किया। घटना को लेकर पिता पुत्र के खिलाफ जान से मारने की नियत का मामला थाने में दर्ज हुआ। थानाधिकारी श्यामराज सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थी पुनावता निवासी शिवलाल पुत्र लालू राम जाट ने रिपोर्ट दी कि बुधवार प्रातः वह खेत से उसके घर जा रहा था। इस दौरान रत्ना का खेड़ा में धर्मराज पुत्र गोवर्धन जाट के मकान के बाहर पहुंचा की पहले से घात लगाकर बैठे धर्मराज ने प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से बंदूक लेकर आड़े फिर गया। तथा प्रार्थी की ओर बंदूक तानकर फायर किया। लेकिन बंदूक नहीं चली। इस दौरान धर्मराज का पिता गोवर्धन लाल जाट भी वहां आ गया। उसने प्रार्थी के दोनों हाथ पकड़ लिए और कहा की यह जिंदा बचकर नहीं जाना चाहिए। इसके बाद धर्मराज ने बंदूक के बट से प्रार्थी के सिर में वार किया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी। प्रार्थी को मरा समझ कर दोनों आरोपियों वहां से भाग गए। घटना के बाद प्रार्थी चिल्लाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रार्थी को अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे आरोपी धर्मराज के बीच मोबाइल पर आपस में बोलचाल होने का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर