Explore

Search

April 18, 2026 9:33 am

अगले 15 दिनों में तीन सशक्त वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

जयपुर। उत्तर भारत और मध्य भारत में साल के अंतिम दिनों में मौसम के बदलाव के चलते राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी निश्चित रूप से होगी, वहीं मैदानी इलाकों में बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि के भी आसार बनेंगे।
इस बदलाव से न केवल पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी बढ़ेगी, बल्कि मैदानी इलाकों में भीषण ठंड के साथ घना कोहरा भी छाएगा।

◆ ये तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

पहला पश्चिमी विक्षोभ (22-25 दिसंबर):
यह मध्यम श्रेणी का विक्षोभ होगा, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश करेगा। जिससे मैदानी इलाकों में कोहरा छाएगा और दिन वाली ठंडक बढ़ जाएगी।

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (25-30 दिसंबर):
यह WD सबसे ताकतवर साबित हो सकता है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत (पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान) के साथ-साथ मध्य भारत (गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र) और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल) तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

तीसरा पश्चिमी विक्षोभ (2-5 जनवरी):
नया साल हल्की बारिश के साथ शुरू हो सकता है। यह विक्षोभ मुख्यतः उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने से आसार बन रहे हैं।

क्या होगा इनका असर?

मैदानी इलाकों में अभी पाले वाली ठंड में राहत जरूर मिलेगी, लेकिन बारिश के बाद घना कोहरा और धुंध कई दिनों तक बना रहेगा। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लंबे समय बाद ठंड और बारिश का दुर्लभ मेल देखने को मिलेगा।आने वाले दिनों में यह मौसम न केवल भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा, बल्कि सर्दियों के मिजाज को भी पूरी तरह बदल देगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर