Explore

Search

April 18, 2026 7:56 am

टक्कर के बाद एलपीजी टेंकर में ब्लास्ट : हादसे में 4 लोग जिंदा जले, 29 ट्रक, 2 बसें जली, 24 लोग झुलसे

जयपुर। जयपुर में आज लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से भरे एक टेंकर को ट्रक ने टक्कर मार देने से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक के बाद केमिकल से भरे टेंकर में ब्लास्ट होने से आग चारों तरफ फैल गई और कई वाहन चपेट में आ गए। टेंकर से 200 मीटर तक गैस फैल गई और आग पकड़ ली। हादसा जयपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ हैं।

अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में 29 ट्रक, दो बसें आग की चपेट में आने से जल गई। हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए और तीन दर्जन लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया हैं। सूचना मिलने पर सीएम भजन लाल व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी अस्पताल पहुंचे हैं। टैंकर के पीछे चल रही एक स्लीपर बस भी आग की चपेट में आने से जल गई है। घटना स्थल पर भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों ने बताया कि टैंकर एलपीजी गैस से भरा हुआ था। एक ट्रक टैंकर के नोजल से टकरा गया जिससे पांच नोजल टूट गए और टैंकर में मौजूद 18 टन गैस बाहर निकल गई और इलाके में फैल गई और आग लग गई। हाईवे किनारे मौजूद एक पाइप फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। घायलों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टेंकर में ब्लास्ट होने और आग के कारण फिलहाल हाईवे को बंद किया गया है। हादसा आज सुबह करीब पौने 6 बजे हुआ हैं। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही 30 से ज्यादा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर