
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ वृताधिकारी अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल एवं वृताधिकारी प्रतापगढ़ गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में आस-पास के क्षेत्रों में एमडीएमए ड्रग्स का कारोबार करने वाले एवं इनसे जुडे प्रकरणों में वांछित अभियुक्तगणों की तलाश हेतु थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा एवं थानाधिकारी अरनोद हजारीलाल एवं जिला प्रतापगढ़ के अलग-अलग थानों की एक संगठित टीम बनाकर गांव देवल्दी में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध मिले वाहन एक स्र्कोपियों दो अल्टो कार, एक आई-20 कार व 06 मोटर साईकिलें कुल 10 वाहन जप्त किये गये। अभियान के क्रम में थाना प्रतापगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपीगण वकील पिता शेरअली खान पठान, समीर पिता वकील खान पठान, फरीद पिता सलीम खान पठान निवासीयान देवल्दी थाना अरनोद को डिटेन कर बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः पुलिस थाना प्रतापगढ की टीम द्वारा दिनांक 06.03.2024 को अरनोद रोड़ स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान नारायण लाल पिता बालुराम भोई निवासी पंचदेवला थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ व प्रदीप पिता मदनलाल मेघवाल निवासी पंचदेवला थाना भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 345 ग्राम एमडीएमए बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। प्रकरण में उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण को एमडीएमए देने वाला आरोपी सलमान पिता मीर बादशाह खा पठान निवासी देवल्दी थाना अरनोद काफी समय से फरार चल रहा था जिसको पुर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिसकी पुछताछ एवं अनुसंधान से ड्रग्स रैकेट में शामिल कुछ बडे नामों का खुलासा किया गया था। जो उक्त प्रकरण में वांछित होने से आरोपीगण वकील पिता शेरअली खान पठान,समीर पिता वकील खान पठान, फरीद पिता सलीम खान पठान निवासीयान देवल्दी थाना अरनोद को इमरोज डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया मामले में अदम गिरफ्तार अभियुक्त शोयब खान पिता वकिल खान निवासी देवल्दी भी वांछित है जिसकी तलाश जारी है। ज्ञात हो कि अभियुक्त वकिल का पुत्र शोयब खान का भोपाल में पकड़ी गई एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में काफी नाम आया था। इसी क्रम में दिनांक 16.12.2024 को देवल्दी में 40 करोड़ की कीमत की एमडी ड्रग्स एवं केमिकल्स को जप्त किया गया था। इसी के मध्यनजर एमडी ड्रग्स के अवैध धंधे से जुड़े लोगों की धरपकड हेतु अभियान चलाया गया एवं आज उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी वकिल खान स्वयं को पत्रकारिता एवं मानवाधिकार समिति का सदस्य बताते हुए उसी की आड़ में अपने दोनों बेटों शोयब व समीर के साथ मिलकर यह ड्रग्स कारोबार चला रहा था। इनसे अनुसंधान जारी है इनसे पुछताछ ड्रग्स कारोबार से जुडे अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जायेगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़