Explore

Search

April 18, 2026 7:56 am

गृहमंत्री के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने ज्ञापन सौंपा


चित्तौड़गढ़। बहुजन समाज पार्टी चित्तौड़गढ़ द्वारा गृह मंत्री के बयान खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा जिला प्रभारी बालू नायक मोखमपुरा ने बताया कि 18 दिसंबर को पार्लियामेंट में संविधान के 75 साल होने के अवसर पर सदन में संविधान पर जो चर्चा चल रही थी इस मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई  टिप्पणी की बहुजन समाज पार्टीप कडी निंदा करती है और यह मांग करती की अमित शाह को तुरंत अपने द्वारा की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उनके इन शब्दों से करोड़ों बाबा साहब के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची वरना यह साबित हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के नेताओं की मानसिकता व सोच पूरी तरह जातिवादी है और ना तो यह संविधान में विश्वास रखते हैं और ना ही दलित समाज के प्रति उनकी मानसिकता बदली है और भाजपा भी जिस तरह कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया उसी राह पर है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की बदौलत दलित मुस्लिम पिछड़ों का महिलाओं को सम्मान से जीने का हक और अधिकार मिला है किसी के हो ना हो बाबा साहब दलितों के भगवान है। ज्ञापन में मौजूद रहे प्रदेश सचिव राधेश्याम मेघवाल, जिला प्रभारी बालू नायक, अलाउद्दीन खा, जिला अध्यक्ष अमीनुर पठान, जिला सचिव गंगाराम मेघवाल समेत अन्य बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर