
भदेसर। उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार 22 दिसंबर को निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर के अध्यक्ष महेश आचार्य एवं सचिव उदय सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर, चांद बाई रोड़ीलाल बसेर चैरिटेबल ट्रस्ट भदेसर एवं गोमाबाई नेत्रालय नीमच के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदेसर के परिसर में एकदिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आने वाले सभी नेत्र रोगियों की जांच निशुल्क की जाएगी एवं जांच में चयनित ऑपरेशन योग्य मरीज के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निर्धारित दिनांक को गोमाबाई नेत्रालय नीमच में निशुल्क किए जाएंगे।
शिविर स्थल पर सभी मरीजों की आंखों की जांच निशुल्क की जाएगी वहीं चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा।
बसेर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बंसीलाल बसेर एवं उपाध्यक्ष हरक लाल बसेर ने बताया कि उनके ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है अब तक उनके इस ट्रस्ट के द्वारा 15 से अधिक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया जा चुका है उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जिस किसी के भी आंखों की तकलीफ है वह इस शिविर में आकर शिविर का लाभ उठाएं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़