राशमी। उपखंड क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध से बनास नदी को रिचार्ज करने के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित 50 एमसीएफटी पानी प्रावधान के अनुरूप मातृकुंडिया बांध से बनास नदी को रिचार्ज करने के लिए शनिवार देर रात्रि साढ़े 10 बजे 6 गेट खोल दिए गए। जल संसाधन विभाग मातृकुंडिया के कनिष्ठ अभियंता धीरज बेनीवाल ने बताया कि विभाग से मिले निर्देशों के अनुरूप शनिवार देर रात्रि साढ़े 10 बजे मातृकुंडिया बांध के 6 गेट 10 – 10 सेंटीमीटर खोल दिए गए। गेट खोलने से पूर्व आमजन के लिए चेतावनी सूचक सायरन बजाया गया। बेनीवाल ने आमजन से बहाव क्षेत्र में कोई भी गतिविधि नहीं करने की अपील की है। वहीं रविवार तड़के साढ़े 4 बजे गेटों को बंद कर दिया गया। वापस रविवार रात्रि को गेट खोले जाएंगे।
प्रशासन
स्वच्छ भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ बिजली विभाग के कार्मिकों ने किया श्रमदान
October 1, 2026
12:52 pm
पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार
September 25, 2026
2:27 pm