Explore

Search

April 18, 2026 4:30 am

माधोपुर के छात्रों का युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन

बेगूं। ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव में माधोपुर विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्टोरी लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा टोनी धाकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वरिष्ठ अध्यापक रामफल डोरिया ने बताया कि सामूहिक लोक नृत्य में पायल बैरागी, पूजा धाकड़, लाड धाकड़ और रेखा धाकड़ ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस टीम का नेतृत्व अध्यापिकाओं टीना सुथार और सीमा बैरागी ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बालूराम भील, मुख्य प्रभारी गोविंद राव, ब्लॉक स्काउट प्रभारी मनोज बोहरा, जोधराज राठौर, प्रभारी सुनीता गुर्जर, मंच संचालक राजेश डाबल और सागर पटावा, कालू सिंह राव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर