
चित्तौड़गढ़। चार दिन पूर्व प्रतापगढ़ जिले की एक 12 वर्षीय सुशीला मीणा का क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस पर क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर गेंदबाज जहीर खान और इरफान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बालिका सुशीला से मिलने राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा और सांसद सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ शहर के समीप रिठौला स्थित एक होटल पर पहुंचे। दोनों ने बालिका सुशीला मीणा से बातचीत की।

बालिका के खेल की प्रतिभा देख सांसद सीपी जोशी ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जयदीप बिहानी से वीडियो कॉल कर सुशीला की बातचीत करवाई। सुशीला के क्रिकेट को देखते हुए आरसीए अब बालिका सुशीला को गोद लेगा और उसके आगे की कोचिंग करवाई जाएगी। इस दौरान सांसद सीपी जोशी और राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने क्रिकेट भी खेला जिसमें सुशीला मीणा की एक ही बॉल पर राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा को आउट कर दिया। बालिका को सम्मानित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा एवं धरियावद प्रत्याशी व प्रधान कन्हैयालाल मीणा भी साथ रहे। सांसद सीपी जोशी ने सुशीला मीणा के साथ क्रिकेट खेला और कहा कि सुशीला सरल है और सशक्त भी है। प्रतापगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया। सबसे बड़ी बात यह है कि सचिन तेंदुलकर जिन्हे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है उन्होंने भी इस छोटी बच्ची का वीडियों वायरल कर प्रशंसा की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली यह बच्ची एक दिन राजस्थान और देश का नाम रोशन करेगी। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि यह बच्ची और अच्छा खेलकर आगे बढ़े इसके लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक जयदीप बियाणी से सुशीला के उज्जव भविष्य निर्माण के लिए संरक्षण एवं मार्गदर्शन के संबंध में बात की है। सांसद सीपी जोशी ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन बच्ची को लेकर उसके उज्ज्वल भविष्य निर्माण के के लिए कोचिंग और खाने-पीने से लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इसके बाद सभी ने सुशीला मीणा और उनके पिताजी के साथ भोजन किया इस दौरान बच्ची के उज्जव भविष्य के संबंध में चर्चा की। साँसद जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व RCA के संयोजक जयदीप बिहाणी का आभार भी व्यक्त किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़